सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

E W S राजनीतिक पार्टी विशेष

हमने पहली पोस्ट में जो जानकारी  दी वो  राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए थी अर्थात हमको अलग अलग कार्यकर्ता के लिए रणनीति बनानी थी और पार्टी से टिकट प्राप्त हो यह माहौल  भी उस कार्यकर्ता का बनाना था और न हो तब भी चुनावी दंगल में उसके व्यक्तित्व को दिखाकर चुनाव लडना था।

अब इस पोस्ट में जब राजनीतिक पार्टी हमसे जुड़ती है तब हमारी रणनीति अलग होती है।

पहले हम व्यक्तिगत रूप से 5 से 10, उम्मीदवार के लिए ही कार्य कर सकते थे अब  नाम वाली जैसे कांग्रेस/ भाजपा/आप/ तृणमूल जैसी पार्टी अगर जुड़ती है तब विधानसभा की समस्त सीटो के लिए हम क्षमता के साथ कार्य कर सकते है।

हमारा पहला कार्य राजस्थान 2023 के विधान सभा चुनाव के लिए श्रीगणेश है इसमें अगर वर्तमान सत्ता पक्ष माननीय गहलोत साहिब जुड़ते है तब हमारी क्षमता और रणनीति का ट्रेक ही बदल जाता है।

श्री अशोक गहलोत जी का अगर हम कार्य करे तो..
सबसे पहले 2023 में हम इस मिथक को  तोड़ेंगे कि राजस्थान में  एक बार भाजपा और  एक बार कांग्रेस आती है।

2023 में पुनः श्री अशोक गहलोत की सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ आएगी और हमको भाजपा की खेमेबाजी का लाभ मिलेगा।

हम  श्री अशोक गहलोत की ब्रांडिंग अर्थात उनके व्यक्तित्व,राजनीतिक अनुभव,अब तक किए गए कार्य,संवेदनशील व्यक्ति की भावनाओं अर्थात साफ सुथरी छवि और राजनीति में अनुभवी व्यक्ति के रूप में करेंगे।

हम कांग्रेस की बात उतनी ही कहेंगे जितनी आवश्यक है पर जनता के दिल दिमाग में श्री गहलोत की खुमारी छा जाए वो कार्य करेंगे।

 प्रत्येक विधान सभा में हम कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम से सर्वे कर जनता किसको सबसे अधिक चाहती है अपनी वो व्यक्तिगत लिस्ट हम श्री अशोक गहलोत जी को सौंपेंगे और चाहेंगे कि अधिकतम नाम उस लिस्ट के ही आए ताकि विजय रणभेरी का हमारा कार्य आसान हो जाए।

हम  श्री अशोक गहलोत जी के बोलने के लिए अपने कुछ बयान बनाकर देंगे जिससे एक अलग भावनात्मक माहोल बनेगा और विपक्ष के किसी भी कटाक्ष का जवाब भी हमारी तरफ से दिया जायेगा।

  श्री गहलोत जी से टिकट प्राप्त सभी उम्मीदवारों के लिए भाषण,बयान हमारी तरफ से ही जायेंगे।अतिरिक्त बोलने पर साफ मनाही होगी क्योंकि राजनीति में एक गलत बयान से जीत का माहौल हार में भी बदल जाता है।

हमारी टीम सोशल मीडिया के साथ सभी प्रकार के प्रचार बैनर,पोस्टर,होडिंग की भाषा,डिजाइन पर भी काम करेगी।

हम श्री गहलोत की टीम के लिए व्यक्तिगत रूप से फ्रंट योद्धा के रूप में कार्य करेंगे अर्थात चुनाव प्रचार में जनता के बीच सीधा संवाद हम खुले रूप से भी करेंगे।

हमारा लक्ष्य हम जिसका करेंगे काम
कामयाबी का जश्न उसके नाम।
मां भगवती की कृपा से हम लक्ष्य को हासिल करने में विश्वास रखते है।
निवेदक
संजय सनम (EWS)
संपादक फर्स्ट न्यूज
YOU TUBE CHANEL(DIGITAL FIRST NEWS)
firstnews2013@gmail.com
संपर्क सूत्र: 7278027381

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ELECTION WINNING STRATEGY

  E . W. S (Election Winning Strategy)  इस ब्लॉग(बेवसाइट) के सभी पाठकों का तहे दिल से सुस्वागतम। हमारा यह प्लेटफार्म राजनीति में काबिल,योग्य प्रतिभाओं की क्षमताओं को जनता के सामने लाने व उनको जनता के जन समर्थन का आशीर्वाद दिलाने की कुशल रणनीतिकार की अहम भूमिका का निर्वाह करेगा। आप जानते है कि हमारे देश भारत की राजनीति पार्टी सिंबल, और जातिगत वोट बैंक के मुख्य आधार से चलती है जिसकी वजह से प्रायः सभी  राजनीतिक पार्टी में सुयोग्य,सेवाभावी,राजनीतिक चेहरे अपनी ही पार्टी से टिकट प्राप्ति की प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाते है।  क्योंकि उनकी शालीनता आज की मसल पावर की आवश्यक योग्यता के सामने नहीं टिक पाती और जातिगत समीकरण में भी अक्सर अयोग्य व्यक्ति उनसे आगे निकल जाता है और ईमानदारी की वजह से वे पार्टी या तथाकथित बिचौलिए को करोड़ों रुपए देकर टिकट खरीद पाने की योग्यता भी नही रखते।  इसलिए अक्सर साफ छवि वाले व्यक्ति राजनीतिक पार्टियों के संगठन में उच्च  स्थान तक पहुंचकर भी जनता के बीच उम्मीदवार बनने अर्थात पार्टी का सिंबल प्राप्त करने में असफल हो जा...