E . W. S (Election Winning Strategy) इस ब्लॉग(बेवसाइट) के सभी पाठकों का तहे दिल से सुस्वागतम। हमारा यह प्लेटफार्म राजनीति में काबिल,योग्य प्रतिभाओं की क्षमताओं को जनता के सामने लाने व उनको जनता के जन समर्थन का आशीर्वाद दिलाने की कुशल रणनीतिकार की अहम भूमिका का निर्वाह करेगा। आप जानते है कि हमारे देश भारत की राजनीति पार्टी सिंबल, और जातिगत वोट बैंक के मुख्य आधार से चलती है जिसकी वजह से प्रायः सभी राजनीतिक पार्टी में सुयोग्य,सेवाभावी,राजनीतिक चेहरे अपनी ही पार्टी से टिकट प्राप्ति की प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाते है। क्योंकि उनकी शालीनता आज की मसल पावर की आवश्यक योग्यता के सामने नहीं टिक पाती और जातिगत समीकरण में भी अक्सर अयोग्य व्यक्ति उनसे आगे निकल जाता है और ईमानदारी की वजह से वे पार्टी या तथाकथित बिचौलिए को करोड़ों रुपए देकर टिकट खरीद पाने की योग्यता भी नही रखते। इसलिए अक्सर साफ छवि वाले व्यक्ति राजनीतिक पार्टियों के संगठन में उच्च स्थान तक पहुंचकर भी जनता के बीच उम्मीदवार बनने अर्थात पार्टी का सिंबल प्राप्त करने में असफल हो जा...