E . W. S (Election Winning Strategy) इस ब्लॉग(बेवसाइट) के सभी पाठकों का तहे दिल से सुस्वागतम। हमारा यह प्लेटफार्म राजनीति में काबिल,योग्य प्रतिभाओं की क्षमताओं को जनता के सामने लाने व उनको जनता के जन समर्थन का आशीर्वाद दिलाने की कुशल रणनीतिकार की अहम भूमिका का निर्वाह करेगा। आप जानते है कि हमारे देश भारत की राजनीति पार्टी सिंबल, और जातिगत वोट बैंक के मुख्य आधार से चलती है जिसकी वजह से प्रायः सभी राजनीतिक पार्टी में सुयोग्य,सेवाभावी,राजनीतिक चेहरे अपनी ही पार्टी से टिकट प्राप्ति की प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाते है। क्योंकि उनकी शालीनता आज की मसल पावर की आवश्यक योग्यता के सामने नहीं टिक पाती और जातिगत समीकरण में भी अक्सर अयोग्य व्यक्ति उनसे आगे निकल जाता है और ईमानदारी की वजह से वे पार्टी या तथाकथित बिचौलिए को करोड़ों रुपए देकर टिकट खरीद पाने की योग्यता भी नही रखते। इसलिए अक्सर साफ छवि वाले व्यक्ति राजनीतिक पार्टियों के संगठन में उच्च स्थान तक पहुंचकर भी जनता के बीच उम्मीदवार बनने अर्थात पार्टी का सिंबल प्राप्त करने में असफल हो जा...
हमने पहली पोस्ट में जो जानकारी दी वो राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए थी अर्थात हमको अलग अलग कार्यकर्ता के लिए रणनीति बनानी थी और पार्टी से टिकट प्राप्त हो यह माहौल भी उस कार्यकर्ता का बनाना था और न हो तब भी चुनावी दंगल में उसके व्यक्तित्व को दिखाकर चुनाव लडना था। अब इस पोस्ट में जब राजनीतिक पार्टी हमसे जुड़ती है तब हमारी रणनीति अलग होती है। पहले हम व्यक्तिगत रूप से 5 से 10, उम्मीदवार के लिए ही कार्य कर सकते थे अब नाम वाली जैसे कांग्रेस/ भाजपा/आप/ तृणमूल जैसी पार्टी अगर जुड़ती है तब विधानसभा की समस्त सीटो के लिए हम क्षमता के साथ कार्य कर सकते है। हमारा पहला कार्य राजस्थान 2023 के विधान सभा चुनाव के लिए श्रीगणेश है इसमें अगर वर्तमान सत्ता पक्ष माननीय गहलोत साहिब जुड़ते है तब हमारी क्षमता और रणनीति का ट्रेक ही बदल जाता है। श्री अशोक गहलोत जी का अगर हम कार्य करे तो.. सबसे पहले 2023 में हम इस मिथक को तोड़ेंगे कि राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस आती है। 2023 में पुनः श्री अशोक गहलोत की सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ आएगी और हमको भाजपा की...