E. W. S
(Election Winning Strategy)
इस ब्लॉग(बेवसाइट) के सभी पाठकों का तहे दिल से सुस्वागतम।
हमारा यह प्लेटफार्म राजनीति में काबिल,योग्य प्रतिभाओं की क्षमताओं को जनता के सामने लाने व उनको जनता के जन समर्थन का आशीर्वाद दिलाने की कुशल रणनीतिकार की अहम भूमिका का निर्वाह करेगा।
आप जानते है कि हमारे देश भारत की राजनीति पार्टी सिंबल, और जातिगत वोट बैंक के मुख्य आधार से चलती है जिसकी वजह से प्रायः सभी राजनीतिक पार्टी में सुयोग्य,सेवाभावी,राजनीतिक चेहरे अपनी ही पार्टी से टिकट प्राप्ति की प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाते है।
क्योंकि उनकी शालीनता आज की मसल पावर की आवश्यक योग्यता के सामने नहीं टिक पाती और जातिगत समीकरण में भी अक्सर अयोग्य व्यक्ति उनसे आगे निकल जाता है और ईमानदारी की वजह से वे पार्टी या तथाकथित बिचौलिए को करोड़ों रुपए देकर टिकट खरीद पाने की योग्यता भी नही रखते।
इसलिए अक्सर साफ छवि वाले व्यक्ति राजनीतिक पार्टियों के संगठन में उच्च स्थान तक पहुंचकर भी जनता के बीच उम्मीदवार बनने अर्थात पार्टी का सिंबल प्राप्त करने में असफल हो जाते है ......
इस कुटिल राजनीति या नीति की वजह से जनता भी सुयोग्य, नैतिक जन प्रतिनिधि को प्राप्त करने से वंचित रह जाती है और लोकतंत्र की असली ताकत होने के बावजूद भी जनता को मजबूरी में कुछ अपवादों को अगर छोड़ दिया जाय तो अधिकांशतःअयोग्य,जातिगत वोट बैंक,धार्मिक वोट बैंक की सड़क से उतरे ऐसे अवांछित उम्मीदवारों की कतारों में से किसी न किसी को एक को चुनना पड़ता है।
हमारा यह प्लेटफार्म एक तरफ सुयोग्य उम्मीदवारों के लिए पार्टी के बिना सिंबल के भी,बिना जातिगत समीकरण के जनता के मन तक सीधे पहुंचाने व जनता को नैतिक,ऊर्जावान , व अपने क्षेत्र की जनता में किसी तरह का विभेद न करने वाला अर्थात सबके सुख दुख में काम आने वाला जन प्रतिनिधि उपलब्ध करवाने का भी सेवा भावी कार्य करेगा।
हमारा यह प्लेटफार्म उन सभी राजनीतिक लोगों के लिए वरदान हो सकता है जो पार्टी की सेवा में अपनी जिंदगी गुजार देते है पर चुनावों में वे पार्टी के उम्मीदवार बनने से वंचित फिर भी रह जाते है।
पार्टी के चतुर नेता यह जानते है कि इनको टिकट नहीं मिलने पर भी ये विरोध या बगावत नही करेंगे इसलिए राजनीतिक पार्टियां अपने शालीन,सेवाभावी व्यक्तियों को दर किनार बड़ी आसानी से कर देती है।
E W S की भूमिका यही से शुरू होती है....
हम ऐसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए चुनावी जमीन तेयार करते है ताकि उनकी पार्टी जब टिकट का आवंटन करे तो चुनावी हवा, जन सर्वेक्षण से इन उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए मजबूर हो....
हम जब ऐसे कार्यकर्ताओं की चुनावी रणनीति बनाने का दायित्व लेते है तब हम उसकी पार्टी का नाम अपने प्रचार में कभी नहीं लेते सिर्फ उस कार्यकर्ता के व्यक्तित्व की छवि का निर्माण उस क्षेत्र की जनता के सामने करते है ताकि अगर पार्टी टिकट नहीं दे उस वक्त भी यह कार्यकर्ता अपने नाम से चुनावी दंगल में अपनी उपस्थिति का डंका बजा सके।
हम अपनी रणनीति में अपने उम्मीदवार के बयान,अंदाज, व्यवहार की बारीकी को इस रूप में जनता के सामने लाने की कोशिश करेंगे कि जनता उस उम्मीदवार की मुरीद हो जाए और व्यक्ति की अपनी छवि इतनी मजबूत बन जाए कि पार्टी के चिन्ह की बैसाखी की दरकार ही नहीं हो।
हमारी रणनीति पर चलने वाला उम्मीदवार अपने पैरों पर खड़ा होगा उसको पार्टी की टिकट की तरफ नही देखना पड़ेगा....हम उसके चुनावी क्षेत्र में उसकी स्थिति को इतना मजबूत करेंगे कि उसकी पार्टी को हमारे उम्मीदवार की तरफ खुद चल कर आना पड़ सकता है।
हमारे लिए हमारे उम्मीदवार के लिए उसकी पार्टी का टिकट इतना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि जन समर्थन का माहौल महत्वपूर्ण है। हम जिस उम्मीदवार की रणनीति बनाएंगे उस उम्मीदवार को हमारी रीति,नीति,शब्दावली पर चलना होगा.…हम जहां जो कहेंगे वो बोलना पड़ेगा....अर्थात हमारी रणनीति पर पूरी तरह से चलना होगा।
हम हमारे उम्मीदवार के लिए सिर्फ बेक ऑफिस की रणनीति ही नहीं बनाएंगे बल्कि चुनावी रण में अपने उम्मीदवार के पक्ष में कई रेलियां भी आयोजित करेंगे जिसमे हमारी टीम सामने के फ्रंट पर भी मोर्चा सम्हालेगी, अर्थात मंच संचालन, उद्घोषणा,प्रचार,सोशल मीडिया,उम्मीदवार का भाषण,बयान उन सब में हमारी टीम की भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी।
हमारा उम्मीदवार चुनाव से करीब 6 माह पहले ही अपने क्षेत्र में चर्चा में आने लग जायेगा अर्थात हमारा चुनाव प्रचार सक्रिय रूप से चुनाव के 6 माह पहले ही शुरू हो जाएगा क्योंकि हम अपने उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए ही लड़वाएंगे।
हमारी चुनावी रणनीति का शुभारंभ 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से श्रीगणेश हो जायेगा। वर्तमान परिदृश्य में माइंड पावर, मैन पावर की स्थिति के अनुसार हम 5 उम्मीदवार का ही कार्य कर सकते है।
लेकिन अगर कोई बड़ी पार्टी हमसे जुड़ती है तब हमको एक मजबूत प्लेटफार्म मिल जाता है उस स्थिति में हम सभी सीटों के लिए कार्य करने में सक्षम है।
..विशेष जानकारी के लिए हमसे संपर्क कर सकते है।
संजय सनम,संपर्क सूत्र:7278027381
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें